राजस्थान
Jaipur: रबी के सीजन में उपभोक्ताओं को मिल रही पूरी बिजली - ऊर्जा राज्यमंत्री
Tara Tandi
10 March 2025 4:36 PM IST

x
Jaipur जयपुर । ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री हीरालाल नागर ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि राज्य में रबी के कृषि सीजन में उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली दी जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि अनुपलब्धता की वजह से कहीं भी बिजली की कटौती नहीं की जा रही है ।
श्री नागर प्रश्नकाल के दौरान विधायक श्री शान्ति कुमार धारीवाल द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों पर जवाब दे रहे थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिजली की दैनिक मांग तथा प्रदेश को समस्त स्रोतों से उपलब्धता के बाद जो कमी रहती है, उसकी पूर्ति पावर एक्सचेंज तथा लघु अवधि निविदा के माध्यम से बिजली खरीदकर की जाती है। उन्होंने सदन को अवगत कराया कि लघु अवधि निविदा के माध्यम से माह नवम्बर, 2024 एवं दिसंबर, 2024 के साथ ही इस साल जनवरी, फरवरी तथा मार्च माह में ब्लॉक ऑवर्स के आधार पर बिजली की खरीद की गई।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि राज्य की थर्मल यूनिटों से होने वाले उत्पादन, प्राइवेट जनरेटर्स से मिलने वाली बिजली तथा विद्युत खरीद अनुबंधों (पावर परचेज एग्रीमेंट) से होने वाली खरीद सहित समस्त स्रोतों को मिलाकर प्रदेश का विद्युत उत्पादन 10 हजार मेगावाट से कहीं अधिक है। वहीं पीक ऑवर्स डिमांड 19 हजार 165 मेगावाट रही है।
इससे पहले सदस्य द्वारा पूछे गए मूल प्रश्न के जवाब में ऊर्जा राज्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2024-25 में 28 फरवरी, 2025 तक राजस्था्न डिस्कॉम की औसत मांग 14 हजार 331 मेगावाट एवं अधिकतम मांग 19 हजार 165 मेगावाट रही है। उन्होंने बताया कि मांग व आपूर्ति में कमी रहने पर शेष मांग की पूर्ति पावर एक्सचेंज व लघु अवधि निविदा से विद्युत खरीद कर की जाती है।
प्रदेश में स्थापित विभिन्न इकाइयों से जनवरी 2024 से दिसम्बर 2024 तक उत्पादित विद्युत खरीद का विवरण उन्होंने सदन के पटल पर रखा। इसके साथ ही उन्होंने वर्तमान में प्रदेश में स्थापित उत्पादन इकाईयों में से बंद राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम की इकाइयों का विवरण एवं विद्युत उत्पादन प्रारम्भ करने के लिए किये गए प्रयास का विवरण सदन के पटल पर रखा।
TagsJaipur रबी सीजनउपभोक्ता मिल रही पूरी बिजलीऊर्जा राज्यमंत्रीJaipur Rabi seasonconsumers are getting full electricityMinister of State for Energyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





