राजस्थान
Jaipur: कोटड़ा क्षेत्र में 29 करोड़ की लागत से सैटेलाइट अस्पताल निर्माण कार्य जारी
Tara Tandi
18 Aug 2025 4:54 PM IST

x
Jaipur जयपुर । विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर जिले के कोटड़ा क्षेत्र में 29 करोड़ रूपए की लागत से बन रहा सैटेलाइट अस्पताल क्षेत्र में चिकित्सा संबंधी बड़ी आवश्यकताएं पूरी करेगा। यह 50 बैड वाला अस्पताल गंभीर श्रेणी मरीजों के लिए वरदान होगा। यहां सामान्य बीमारियों का उपचार, जांच व निःशुल्क दवाएं भी उपलब्ध होंगी।
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने रविवार को अजमेर के कोटड़ा कृष्णा कॉलोनी में 30 लाख रूपए की लागत से बनने वाली सीसी सड़क निर्माण का शुभारम्भ किया। इससे पूर्व क्षेत्र में ही 71 लाख रूपए की लागत से बनने वाली विभिन्न आंतरिक सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया गया था। इस अवसर पर श्री देवनानी ने कहा कि कोटड़ा क्षेत्र में करोड़ों रूपए के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। कोटड़ा क्षेत्र में सैटेलाइट अस्पताल 29 करोड़ की लागत से बन रहा है। अस्थायी भवन में यह शुरू भी हो गया है। अजमेर उत्तर क्षेत्र की पेयजल आवश्यकताओं के लिए बनने वाले तीन सर्विस रिजर्वायर में से एक कोटड़ा क्षेत्र में ही बनने जा रहा है। इसी तरह अन्य क्षेत्रों में भी करोड़ो रूपए के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
श्री देवनानी ने कहा कि अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र अब एक नए रूप में विकसित हो रहा है। सड़क, पानी, बिजली, पर्यटन, शिक्षा, खेल, पर्यावरण और विविध क्षेत्रों में विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि अजमेर शहर में पेयजल की समस्या के स्थायी समाधान के लिए बड़े स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। क्षेत्र में 270 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति के अंतर्गत पृथ्वीराज नगर, कोटड़ा और लोहागल में तीन रिजर्वायर बनाए जा रहे हैं। इससे बीसलपुर से सीधे पानी की आपूर्ति की जा सकेगी। इससे टेल एंड कहे जाने वाले इलाकों में भी पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित होगी। विद्युत जाने से पंप हाउस से पेयजल सप्लाई में समस्या आती थी। इसके स्थाई समाधान के लिए 5 करोड़ रुपए की लागत से बीटीएस सिस्टम लगाए जाएंगे। इससे बिजली जाने की स्थिति में पम्पिंग मशीन के बंद होने की समस्या समाप्त हो जाएगी। साथ ही बिजली की आपूर्ति को स्थिर बनाए रखने के लिए हाथीभाटा क्षेत्र में 132 केवी क्षमता का गैस आधारित जीएसएस बनाया जाएगा। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही मरीजों के सहयोगी एवं परिजनों के लिए एक रुपये में भोजन भी उपलब्ध हो रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में भी सरकार ने अहम घोषणा की है। इसमें आईआईटी की तर्ज पर अजमेर में आरआईटी की स्थापना की जाएगी। इससे आगामी समय में क्षेत्र इंजीनियरिंग शिक्षा का केंद्र बनकर उभरेगा।
उन्होंने कहा कि पंचशील क्षेत्र में आईटी पार्क, साइंस पार्क और लेपर्ड सफारी जैसी परियोजनाएं जल्द मूर्त रूप लेंगे। इससे यह क्षेत्र स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के साथ पर्यटक स्थल के रूप में भी विकसित होगा। साथ ही प्रशासनिक कार्यों एवं स्थानीय निवासियों की सुविधा को देखते हुए निगम कार्यालय का निर्माण क्षेत्र में किया गया है। इसका निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। अजमेर के निवासियों के लिए रमणीय स्थलों का विकास भी किया जा रहा है। इसमें वरुण सागर झील का सौंदर्यीकरण, एंट्री प्लाजा, कन्वेंशन सेंटर, साइंस पार्क, लेपर्ड सफारी जैसे अनेक पिकनिक स्पॉट्स शहर वासियों के लिए जल्द उपलब्ध होंगे।
TagsJaipur कोटड़ा क्षेत्र29 करोड़ लागतसैटेलाइट अस्पतालनिर्माण कार्य जारीJaipur Kotada areacost 29 croressatellite hospitalconstruction work in progressजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





