राजस्थान
Jaipur: कांस्टेबल भर्ती 2025 की प्रक्रिया शुरू, आगामी 28 अप्रैल से 17 मई तक
Tara Tandi
9 April 2025 6:44 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्थान पुलिस के विभिन्न जिला, यूनिट एवं बटालियन में कांस्टेबल सामान्य, चालक, बैण्ड एवं पुलिस दूरसंचार में ऑपरेटर व चालक के 9617 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए पुलिस विभाग ने प्रवेश प्रक्रिया चालू कर दी है। आवेदक आगामी 28 अप्रैल से 17 मई, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड बिपिन कुमार पाण्डेय ने बताया कि राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा नियम में निहित प्रावधानों के अन्तर्गत विभिन्न जिला, यूनिट व बटालियन में कॉन्स्टेबल सामान्य, चालक, बैण्ड एवं पुलिस दूरसंचार में ऑपरेटर व चालक के 9617 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए बुधवार को दो अलग अलग विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। योग्य अभ्यर्थी ऑनलाईन आवेदन-पत्र राजकॉम इन्फो सर्विसेज लिमिटेड द्वारा संचालित समस्त ई-मित्र कियोस्क, जनसुविधा केन्द्र एवं विभाग की वेबसाईट पर 28 अप्रैल से 17 मई, 2025 तक भर सकते हैं।
एडीजी पाण्डेय ने बताया कि आवेदकों को सलाह दी है कि ऑनलाईन आवेदन की अन्तिम दिनांक का इन्तजार किए बिना, समय सीमा में आवेदन करें। आवेदन पत्र भरने की अन्तिम दिनांक के पश्चात 03 दिवस तक आवेदन पत्र में किसी भी तरह की त्रुटि सुधार के लिये वेबसाईट पर लिंक उपलब्ध कराया जायेगा।
TagsJaipur कांस्टेबल भर्ती 2025प्रक्रिया शुरूआगामी 28 अप्रैल17 मईJaipur Constable Recruitment 2025Process StartedUpcoming 28 April17 Mayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





