राजस्थान

Jaipur: कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के लिए कांस्टेबल अमर सिंह की सराहना

Admindelhi1
14 July 2026 7:50 PM IST
Jaipur: कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के लिए कांस्टेबल अमर सिंह की सराहना
x
ईमानदारी का परिचय देकर कांस्टेबल अमर सिंह बने प्रेरणा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) मुख्यालय में कार्यरत कांस्टेबल-चालक अमर सिंह ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। एसीबी मुख्यालय परिसर में लावारिस अवस्था में मिले 10 हजार रुपये उन्होंने बिना किसी विलंब के वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपकर सुरक्षित जमा करा दिए।

अमर सिंह वर्तमान में पुलिस उपमहानिरीक्षक (प्रशासन) के चालक के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें मुख्यालय परिसर में नकद राशि मिली, जिसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी और नियमानुसार राशि पुलिस अधीक्षक (प्रशासन), एसीबी मुख्यालय कार्यालय में जमा करा दी, ताकि वास्तविक स्वामी की पहचान होने पर उसे राशि लौटाई जा सके।

एसीबी ने अमर सिंह की सत्यनिष्ठा, ईमानदारी और उत्तरदायित्व की भावना की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह आचरण विभाग की कार्य संस्कृति और नैतिक मूल्यों को मजबूत करता है। ब्यूरो ने कहा कि ऐसे कर्मठ और ईमानदार कार्मिक विभाग की गरिमा बढ़ाने के साथ समाज में भी सार्वजनिक विश्वास को सुदृढ़ करते हैं।

Next Story