राजस्थान

Jaipur: किसानों पर कांग्रेस बनाएगी रणनीति, किसानों के हित में बैठक संभव

Admindelhi1
24 Feb 2026 8:05 PM IST
Jaipur: किसानों पर कांग्रेस बनाएगी रणनीति, किसानों के हित में बैठक संभव
x

जयपुर: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा बुधवार दोपहर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा गांधी भवन स्टेशन रोड जयपुर में जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। बैठक दोपहर 3 बजे आयोजित होगी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया चेयरपर्सन स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा किसानों के हितों के खिलाफ अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में कांग्रेस पार्टी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इन्हीं कार्यक्रमों की रूपरेखा और तैयारियों को लेकर यह बैठक बुलाई गई है। बैठक में प्रदेशभर के जिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ समन्वय समिति के सदस्य, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ से निर्वाचित सांसद, सांसद प्रत्याशी, विधानसभा सदस्य, विधानसभा प्रत्याशी तथा अग्रिम संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे।

बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजस्थान प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा भी मौजूद रहेंगे। जहां किसानों से जुड़े मुद्दों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति तय की जाएगी।

Next Story