राजस्थान

Jaipur: निगम में आदेश न होने के कारण गफलत, संभागीय आयुक्त ने ले लिया कार्यभार

Admindelhi1
11 Nov 2025 10:44 AM IST
Jaipur: निगम में आदेश न होने के कारण गफलत, संभागीय आयुक्त ने ले लिया कार्यभार
x

जयपुर: सरकार के आदेश के बाद ग्रेटर-हेरिटेज निगम को सोमवार को एक हो गए। संभागीय आयुक्त ने सोमवार सुबह निगम कार्यालय पहुंच कर कार्यभार ग्रहण कर लिया। एक किए गए निगम में आयुक्त कौन होगा और निचले स्तर पर व्यवस्थाएं किस तरह चलेगी इस आदेश को लेकर दिनभर इंतजार बना रहा।

इसके चलते सामान्य कामकाज प्रभावित हुए। निगम कार्यलय में दिनभर आयुक्त सहित अन्य प्रशासन और कर्मचारियों को लेकर चर्चा होती रही। राज्य सरकार द्वारा जयपुर के दो नगर निगमों को समाप्त कर एकीकत करने का निर्णय सोमवार को लागू कर दिया गया है। इस प्रक्रिया के साथ ही जयपुर की संभागीय आयुक्त पूनम को नगर निगम के प्रशासक के पद ज्वाइन कर लिया। इसके बाद महापौर, पार्षद एवं बोर्ड की सभी शक्तियां प्रशासक में निहित हो गई हैं। हालांकि अब भी दो आईएएस आयुक्तों की नियुक्ति यथावत है, जिससे यह प्रश्न उठ रहा है कि उनकी भूमिका और कार्यक्षेत्र क्या रहेगा।

प्रशासनिक जिम्मेदारियों का बंटवारा स्पष्ट न होने से कर्मचारियों और आमजन दोनों में असमंजस की स्थिति बनी रही। शहरवासियों को अपने नियमित कार्यों जैसे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन अनुज्ञा, सफाई व्यवस्था, और राजस्व संबंधित कार्यो के लिए अब किस अधिकारी से संपर्क करना चाहिए, यह अब तक स्पष्ट नहीं है।

Next Story