
x
Jaipur जयपुर । सोलहवीं राजस्थान विधानसभा के तृतीय सत्र में गुरुवार को सदन ने विगत दिनों दिवंगत विशिष्टजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को शांति और उनके परिजनों को इस बिछोह को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शोक प्रस्ताव रखते हुए गत दिनों दिवंगत हुईं पूर्व राज्य मंत्री श्रीमती कमला भील एवं इस विधान सभा के पूर्व सदस्य श्री गंगाजल मील द्वारा राजनैतिक, सामाजिक एवं अन्य क्षेत्रों में दी गयी सराहनीय सेवाओं का उल्लेख किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व राज्य मंत्री श्रीमती कमला भील सातवीं, आठवीं एवं नौंवी राजस्थान विधान सभा में सागवाड़ा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुईं। विधान सभा के कार्यकाल के दौरान वे अधीनस्थ विधान सम्बन्धी समिति, अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति, सरकारी आश्वासनों सम्बन्धी समिति तथा जन लेखा समिति की सदस्य रहीं। श्रीमती भील जनवरी, 1988 से दिसम्बर, 1989 तक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, परिवार कल्याण विभाग, मत्स्य पालन विभाग, वन विभाग तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग की राज्य मंत्री भी रहीं।
राज्य सेवा से करियर प्रारम्भ करने वाली श्रीमती कमला भील राजस्थान लोक सेवा आयोग की सदस्य भी रहीं। आदिवासियों के उत्थान के लिये प्रयत्नशील रही श्रीमती कमला भील का 12 फरवरी, 2025 को निधन हो गया।
श्री देवनानी ने बताया कि पूर्व सदस्य श्री गंगाजल मील तेरहवीं राजस्थान विधान सभा में सूरतगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से विधायक रहे। विधान सभा के कार्यकाल के दौरान वे नियम समिति के सदस्य रहे। श्री मील विधान सभा में अपने निर्वाचन क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिये सदैव प्रयत्नशील रहे। श्री गंगाजल मील का दिनांक 17 फरवरी, 2025 को निधन हो गया।
TagsJaipur विधानसभाशोकाभिव्यक्तिJaipur Assemblycondolenceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





