राजस्थान
Jaipur : बजट घोषणाओं के त्वरित एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए ठोस योजना
Tara Tandi
22 Feb 2025 8:05 PM IST

x
Jaipur जयपुर। दौसा जिला प्रभारी सचिव भवानी सिंह देथा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने बजट घोषणाओं का त्वरित और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। हमें राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जिले की बजट घोषणाओं को धरातल पर यथाशीघ्र क्रियान्वित करना है। उन्होंने राज्य बजट की घोषणाओं के त्वरित एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभागों को ठोस योजना बनाकर कार्य करने और नियत समय में टास्क पूर्ण करने के निर्देश दिए।
प्रभारी सचिव शनिवार को दौसा कलक्ट्रेट में जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार एवं अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ बजट घोषणाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बजट राज्य सरकार के विजन को दर्शाता है। विधानसभा में बजट प्रस्तुत करने के तुरंत बाद राज्य सरकार एक्शन मोड में आ गई है। इसलिए सभी अधिकारी बजट का गहन अध्ययन करें और सरकार की मंशा को समझकर उसी के अनुरूप बजट घोषणाओं और अन्य योजनाओं की धरातल पर क्रियान्विति सुनिश्चित करें।
प्रभारी सचिव ने बजट घोषणाओं की त्वरित क्रियान्विति के लिए अधिकारियों को एक निश्चित समय सीमा के अनुसार योजना बनाकर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य की विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने, जमीन की आवश्यकता एवं उपलब्धता, स्वीकृति ऑथोरिटी, कार्यकारी एजेंसी, कार्य शुरु होने और पूर्ण होने में लगने वाले संभावित समय के बारे में योजना तैयार करें और फिर उसी के मुताबिक गहन एवं सतत मॉनिटरिंग करते हुए बजट घोषणाओं को पूरा करें। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों के लिए जमीन की आवश्यकता है, उसके लिए उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार एवं संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर जाकर उचित जमीन को चिह्नित करें और आवंटन के लिए शीघ्र प्रस्ताव बनाकर भिजवाएं।
श्री देथा ने गत बजट की क्रियान्विति की समीक्षा करते हुए प्रगतिरत कार्यों की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कहीं कोई समस्या आ रही हो तो राज्य सरकार को अवगत कराएं ताकि समाधान कर कार्य पूर्ण किया जा सके।
प्रभारी सचिव ने सम्पर्क पोर्टल पर उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की और फील्ड विजिट का नोट तैयार कर पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने ‘राइजिंग राजस्थान’ समिट के दौरान हुए एमओयू की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों की गति बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने एग्रीस्टेक योजना के तहत लग रहे फार्मर रजिस्ट्री शिविर की प्रगति के प्रति संतोष व्यक्त किया।
प्रभारी सचिव ने जिले में सड़क हादसों की रोकथाम के लिए विशेष उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने सिलिकोसिस बीमारी की स्थिति के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को आमजन को जागरूक कर इस बीमारी को रोकने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य सुरक्षा योजना, पालनहार पेंशन, वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के पात्रा लोगों के लिए संवेदनशीलता से कार्य करते हुए समय पर लाभ देने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार ने गत वर्ष की बजट घोषणाओं की प्रगति से अवगत कराया और इस वर्ष की बजट घोषणाओं की समय पर क्रियान्विति के लिए बनाई कार्य योजना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की बजट घोषणाओं की त्वरित क्रियान्विति के लिए संबंधित विभागों ने तैयारी शुरु कर दी है और सभी घोषणाओं की समयबद्ध क्रियान्विति सुनिश्चित की जाएगी।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर रामस्वरूप चौहान, अतिरिक्त जिला कलक्टर लालसोट मनमोहन मीणा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र कुमार मीणा, नगर परिषद आयुक्त कमलेश कुमार मीणा सहित सम्बंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे। उपखंड अधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े।
TagsJaipur बजट घोषणाओंत्वरित समयबद्धक्रियान्वयन ठोस योजनाJaipur budget announcementsquick time boundimplementation concrete planजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





