राजस्थान

Jaipur: संगणक सीधी भर्ती-2023, 23 सितम्बर से होंगे अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन

Tara Tandi
19 Sept 2024 8:07 PM IST
Jaipur: संगणक सीधी भर्ती-2023, 23 सितम्बर से होंगे अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन
x
Jaipur जयपुर। राजस्थान अधीनस्थ सेवा बोर्ड द्वारा आयोजित संगणक सीधी भर्ती परीक्षा-2023 में अनन्तिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन 23 सितंबर 2024 से शुरू होगा।
आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा सोमवार, 23 सितंबर से सोमवार, 30 सितंबर 2024 तक निदेशालय आर्थिक एवं सांख्यिकी, योजना भवन, तिलक मार्ग, सी स्कीम, जयपुर में दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि दस्तावेज सत्यापन के पश्चात सांख्यिकी विभाग अंतिम रूप से चयनित 625 संगणक अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान की जाएगी। दस्तावेज सत्यापन से संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग की पर उपलब्ध है।
Next Story