राजस्थान

Jaipur: 65 साल की महिला की जटिल सर्जरी सफल, कंधे की समस्या से मिली राहत

Admindelhi1
3 Sept 2026 6:10 PM IST
Jaipur: 65 साल की महिला की जटिल सर्जरी सफल, कंधे की समस्या से मिली राहत
x
65 वर्षीय महिला के लिए राहत की खबर, कंधा प्रत्यारोपण सर्जरी सफल

जयपुर: एसआरके हॉस्पिटल, जयपुर में 65 वर्षीय महिला के जटिल कंधा प्रत्यारोपण की सफल सर्जरी की गई। महिला लंबे समय से कंधे के गंभीर दर्द से परेशान थीं और दैनिक कार्य करने में भी कठिनाई का सामना कर रही थीं। जांच के बाद चिकित्सकों ने कंधा प्रत्यारोपण को आवश्यक बताया।

जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. विकास गुप्ता के नेतृत्व में विशेषज्ञ टीम ने चुनौतीपूर्ण सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। चिकित्सकों के अनुसार कंधा प्रत्यारोपण तकनीकी रूप से जटिल प्रक्रिया है। इसमें हड्डी की गुणवत्ता के साथ-साथ कंधे की मांसपेशियों की स्थिति का भी विशेष ध्यान रखना पड़ता है। मरीज की स्थिति और जांच रिपोर्ट के आधार पर सर्जरी की योजना तैयार की गई।

सर्जरी के बाद महिला की स्थिति संतोषजनक बताई गई है। चिकित्सकों ने उन्हें ऑपरेशन के बाद आवश्यक सावधानियों के साथ नियमित फिजियोथेरेपी कराने की सलाह दी है, ताकि कंधे की कार्यक्षमता में धीरे-धीरे सुधार हो सके।

डॉ. विकास गुप्ता ने बताया कि आधुनिक तकनीक, बेहतर सर्जिकल प्लानिंग और विशेषज्ञ टीम के सहयोग से जटिल कंधा प्रत्यारोपण जैसी सर्जरी भी सुरक्षित और प्रभावी तरीके से की जा सकती है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक कंधे में दर्द रहने या उसकी कार्यक्षमता प्रभावित होने पर मरीजों को समय पर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। उचित जांच और समय पर उपचार से दर्द से राहत मिलने के साथ कंधे की कार्यक्षमता में सुधार संभव है।

Next Story