राजस्थान
Jaipur: पोषाहार वितरण में होने वाली शिकायतों का पारदर्शिता से हो निस्तारण - उपमुख्यमंत्री
Tara Tandi
10 May 2025 5:08 PM IST

x
Jaipur जयपुर । उपमुख्यमंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में शनिवार को सचिवालय स्थित उनके कक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग (निदेशालय समेकित बाल विकास सेवाएं तथा महिला अधिकारिता निदेशालय) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आई एम शक्ति के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार के अधिकतम अवसर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
उपमुख्यमंत्री ने उड़ान योजना में सेनिटरी नेपकिन की वितरण व्यवस्था के मैकेनिज्म मे पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सामुहिक विवाह की सूचना 7 दिवस पहले विभाग के पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए।
दिया कुमारी ने वर्क फ्रॉम होम योजना पर चर्चा करते हुए चौटबोट विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अमृता हाट को बड़े स्तर पर आयोजित करने एवं इनमें माहिलाओं की सहभागिता बढ़ाने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए।
उपमुख्यमंत्री ने किराये के भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को शीघ्रता से विद्यालयों में शिफ्ट करने निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने पोषाहार वितरण में होने वाली शिकायतों का पारदर्शिता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
TagsJaipur पोषाहार वितरणशिकायतों पारदर्शिता निस्तारणउपमुख्यमंत्रीJaipur Nutrition distributiontransparency in redressal of complaintsDeputy Chief Ministerजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





