
x
Jaipur जयपुर । जयपुर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने जिले में स्थित जर्जर एवं खतरनाक भवनों तथा संरचनाओं को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में ऐसे भवन आमजन की जान-माल के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं, अतः इन्हें प्राथमिकता से चिन्हित कर नियमानुसार ध्वस्त किया जाए।
जिला कलक्टर ने कहा कि नगर पालिका, नगर परिषद, नगर निगम तथा ग्राम पंचायत स्तर पर अभियान चलाकर घर , सरकारी और निजी विद्यालय, अस्पताल, सरकारी कार्यालय भवन सहित ऐसे सभी भवनों की सूची तैयार की जाए जो उपयोग में होने के बावजूद जर्जर हालत में हैं। ऐसे मामलों में भवन स्वामियों को नोटिस जारी कर नियत समय में भवन खाली कराने की कार्रवाई की जाए।
जिला कलक्टर ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि वे स्वयं अथवा किरायेदार के रूप में किसी पुराने, जर्जर या असुरक्षित भवन में रह रहे हैं तो शीघ्र उस भवन को खाली कर लें। जन सुरक्षा सर्वोपरि है और इस दिशा में जिला प्रशासन सजग और संकल्पित है।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करें और संभावित जोखिम वाले भवनों के संबंध में नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
TagsJaipur कलेक्टरजर्जर भवनोंतोड़ने दिए निर्देशJaipur Collector gave instructions to demolish dilapidated buildingsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





