राजस्थान

Jaipur: ठंड बढ़ी राजस्थान में, लोगों को राहत की जरूरत

Admindelhi1
10 Nov 2025 3:45 PM IST
Jaipur: ठंड बढ़ी राजस्थान में, लोगों को राहत की जरूरत
x

जयपुर: प्रदेश में धीरे-धीरे सर्दी रंगत में आने लगी है। प्रदेश के 10 शहरों का रात का पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। 7 डिग्री के साथ फतेहपुर की रात सबसे सर्द रही। आगामी दिनों में सर्दी में और इजाफा देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार फतेहपुर के अलावा सीकर का न्यूनतम तापमान 7.5, नागौर का 8, लूणकरणसर का 8.5, दौसा का 8.6, सिरोही का 8.8, अलवर का 9 और वनस्थली का 9.9 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर के रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई।

जयपुर का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को बाड़मेर शहर सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 33.6 और न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण कम स्पष्ट हो गया है जिसके प्रभाव से राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने तथा न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है

Next Story