राजस्थान

Jaipur: सीएमएचओ ने अभिभावकों से बेटियों का एचपीवी टीकाकरण कराने की अपील की

Admindelhi1
22 July 2026 9:48 AM IST
Jaipur: सीएमएचओ ने अभिभावकों से बेटियों का एचपीवी टीकाकरण कराने की अपील की
x
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए समय पर लगवाएं एचपीवी वैक्सीन

जयपुर: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (जयपुर प्रथम) डॉ. रवि शेखावत और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (जयपुर द्वितीय) डॉ. मनीष मित्तल ने जिले के अभिभावकों से 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का समय पर एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर से बचाव का प्रभावी और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित माध्यम है।

सीएमएचओ ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत पात्र बालिकाओं को निःशुल्क वैक्सीन लगाई जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से किसी भी प्रकार की भ्रांतियों या अफवाहों पर ध्यान न देते हुए बेटियों को नजदीकी राजकीय चिकित्सा संस्थान में टीकाकरण के लिए अवश्य ले जाने की अपील की।

उन्होंने बताया कि समय पर लगाया गया एचपीवी टीका भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम करता है। टीकाकरण के लिए आधार कार्ड, स्कूल आईडी या अंकतालिका में से कोई एक आयु प्रमाण के रूप में प्रस्तुत करना होगा। जिनके पास दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं, उनके लिए अभिभावक या संरक्षक के सहमति पत्र के आधार पर आयु प्रमाणित की जाएगी। अभियान की सफलता के लिए विभाग की ओर से व्यापक जनजागरूकता गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं।

Next Story