Jaipur: CMAI जयपुर चैप्टर को मिली पहली महिला नेतृत्वकर्ता, पूर्णिमा गोयल अध्यक्ष पद पर निर्वाचित

जयपुर: दि इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया के जयपुर चैप्टर की प्रबंध समिति के पुनर्गठन में सी.एम.ए. पूर्णिमा गोयल चैयरपर्सन चुनी गयी है। वे सी.एम.ए. जयपुर चैप्टर के इतिहास में पहली महिला अध्यक्ष बनी है। पूर्णिमा गोयल अब तक चैप्टर के सचिव पद पर सेवा दे रही थी।
जयपुर चैप्टर की 30 मई 2025 को आयोजित वार्षिक साधारण सभा के बाद उन्हें संस्थान का अध्यक्ष चुना गया। उनके साथ सी.एम.ए. दीप्तांशु पारीक उपाध्यक्ष, सी.एम.ए. हरेन्द्र कुमार पारीक सचिव, सी.एम.ए. वर्तिका ताड़ी संयुक्त सचिव, सी.एम.ए. (डॉ.) दीपक कुमार खंडेलवाल कोषाध्यक्ष और सी.एम.ए. संदीप चौहान और सी.एम.ए. गोविंन्द शर्मा कार्यसमिति सदस्य चुने गये। संस्थान के निवर्तमान अध्यक्ष सी.एम.ए. (डॉ.) दीपक कुमार खंडेलवाल के संबोधन के साथ शुरु हुई वार्षिक साधारण सभा में उपस्थित सदस्यों को वर्ष भर की गतिविधियों की जानकारी दी गयी, विभिन्न संबंधित विषयों पर चर्चा की गयी और चैप्टर के वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान किया गया।





