राजस्थान
Jaipur: CM शर्मा की केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से शिष्टाचार भेंट
Tara Tandi
21 Aug 2025 11:30 AM IST

x
Jaipur जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल से शिष्टाचार भेंट कर राजस्थान के औद्योगिक विकास पर विस्तृत चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री श्री गोयल को प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए जारी की गई विभिन्न नीतियों एवं उद्योगों के चहुंमुखी विकास के लिए उठाए गए महत्वपूर्ण निर्णयों से अवगत कराया। उन्होंने राजस्थान में औद्योगिक निवेश को बढ़ाने एवं रोजगार सृजन को लेकर किये गए प्रयासों पर भी चर्चा की।
इस अवसर पर श्री शर्मा ने श्री गोयल को राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत किए गए 35 लाख करोड़ रुपये के निवेश एमओयू को धरातल पर उतारने के लिए की जा रही निरंतर मॉनिटरिंग के परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने इस समिट के तहत विभिन्न उद्योग क्षेत्रों के एमओयू की हो रही ग्राउंड ब्रेकिंग के बारे में भी बताया।
TagsJaipur CM शर्माकेन्द्रीय वाणिज्यउद्योग मंत्री पीयूष गोयलशिष्टाचार भेंटJaipur CM SharmaUnion Commerce and Industry Minister Piyush Goyalcourtesy visitजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





