राजस्थान

Jaipur: त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था पर सीएम का फोकस, समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

Admindelhi1
24 Aug 2026 11:57 AM IST
Jaipur: त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था पर सीएम का फोकस, समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
x
मुख्यमंत्री ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, त्योहारों पर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर प्रभावी कार्ययोजना बनाकर काम किया जाए। यदि कहीं विवाद अथवा किसी अन्य घटना के कारण माहौल प्रभावित होता है, तो संबंधित पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक तत्काल पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में बारावफात, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी जैसे बड़े त्योहार एवं पर्व आ रहे हैं। ऐसे में, जनसहभागिता और आमजन के साथ प्रभावी समन्वय सुनिश्चित किया जाए, ताकि छोटी-बड़ी जानकारी समय पर प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

बैठक में पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) भास्कर ए. सावंत सहित अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Story