राजस्थान
Jaipur: भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पाक्षिक समारोह का समापन उत्सव
Tara Tandi
4 May 2025 2:47 PM IST

x
Jaipur जयपुर । विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी रविवार को कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान के सभागार में सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पाक्षिक समारोह के समापन उत्सव में सम्मिलित हुए । उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने इस अवसर पर कहा कि ब्राह्मणों ने ज्ञान विज्ञान और विद्वता को नई ऊंचाइयां देकर समाज को गौरवशाली दिशा प्रदान की है। इतिहास को देखें तो ब्राह्मणों ने हर क्षेत्र में सक्रिय और सकारात्मक भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि अराजकता को समाप्त करने वाले भगवान विष्णु के छठे अवतार महर्षि परशुराम आत्मविश्वास से ओतप्रोत और अनुशासन के ओजस्वी चेहरे थे। उनका जीवन आततायी शक्तियों के अहंकार के विनाश के लिए समर्पित रहा।
इस अवसर पर श्री देवनानी ने ब्राह्मण समाज की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 67 प्रतिभाओं को माला, दुपट्टा पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
श्री देवनानी ने कहा कि ब्राह्मण उच्च कोटि की विद्वता, त्याग, तपस्या और संयम के पर्याय रहे हैं। वेद, आयुर्वेद, ज्योतिष, गणित, खगोल, न्याय जैसी अनेक विधाओं की रचना भी ब्राह्मणों ने ही की है। समाज में शिक्षा का आधार ब्राह्मण रहे हैं। उन्होंने वेदव्यास, आचार्य चाणक्य, महर्षि पतंजलि, भास्कराचार्य, स्वामी विवेकानंद, दयानंद सरस्वती, रविंद्र नाथ टैगोर और बाजीराव बल्लाल भट्ट का उल्लेख करते हुए कहा कि इन विद्वानों के आदर्शों को जीवन में उतारना चाहिए। नई पीढ़ी को भी इन विभूतियों के बारे में बताने के लिए हम सभी को पहल करनी होगी।
समारोह को विधायक श्री प्रशांत शर्मा, पूर्व सांसद श्री राम चरण बौहरा, पूर्व विधायक श्री राम लाल शर्मा, विधिवेत्ता श्री एच सी गणेशिया, पंडित सुरेश शर्मा, श्री हरि प्रसाद शर्मा, श्री गोविंद पारीक, श्री पुरुषोत्तम गोड ने भी संबोधित किया। समारोह का संचालन आचार्य राजेश्वर ने किया।
ब्राह्मण रत्न सम्मान से सम्मानित विभूतियां- प्रमोद शर्मा, आलोक गौतम, जगन्नाथ शर्मा, शैलेंद्र भार्गव, मेघेद्र शर्मा, महावीर शर्मा, ढाका राम, कार्तिक, कन्हैया लाल शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, प्रदीप शर्मा, नरेश अत्रे, दीनदयाल शर्मा, भगवान भारद्वाज, शिषिर, विजय शर्मा, कौशल भारद्वाज, शैलेंद्र शर्मा, राज बिहारी मिश्रा, ललित तिवारी, सुरेंद्र स्वामी, विनय भारद्वाज, कैलाश चंद शर्मा, अमित श्रृंगी, निशा गॉड, प्रदीप शर्मा, अरविंद मिश्रा, लोकेश शर्मा, सुनील दंड, अनिल शर्मा, लक्ष्मीकांत पारीक, अजय शर्मा, अनुराग शर्मा, करण शर्मा, डॉ रानी दाथीच, आचार्य हिमानी शास्त्री, सुरेश पारीक, प्रताप राजपुरोहित, कुलदीप शर्मा, गिरधारी लाल पारीक, विजय, राजेश कुमार शर्मा, महेश पारीक, सर्वेश्वर शर्मा, डॉ लोकेश शर्मा, अशोक भारद्वाज, हिमांशु शर्मा, आशुतोष मिश्रा, हृदयेश चतुर्वेदी, आदित्य शर्मा, महिमा शर्मा, अर्चना भारत जोशी, शंभू लाल शर्मा, मनीष शर्मा, गोपाल मिश्र, रमेश शर्मा, दीपक तिवारी, गजेंद्र शर्मा, गिर्राज, मेघा शर्मा, अनिल जोशी, भेरूलाल, भूमिका शुक्ला, कार्तिकेय शर्मा, रजनीकांत भारद्वाज, महेश शर्मा और आचार्य राजेश्वर शर्मा।
TagsJaipur भगवान परशुराम जन्मोत्सवपाक्षिक समारोहसमापन उत्सवJaipur Lord Parshuram's birth anniversaryfortnightly celebrationclosing ceremonyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





