राजस्थान
Jaipur: गलताजी में सफाई अभियान, अधिकारियों की मेहनत से निखरा धार्मिक स्थल
Tara Tandi
20 Jun 2025 1:50 PM IST

x
Jaipur जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर संचालित वंदे गंगा जल संरक्षण—जन अभियान के तहत चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से गुरूवार को गलताजी मंदिर परिसर में जल संरक्षण एवं स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत जल स्रोतों की पूजा एवं अर्चना के साथ की गई। चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव श्री अम्बरीष कुमार के नेतृत्व में विभाग के अतिरिक्त निदेशक श्री मुकेश मीणा, श्री चंचल वर्मा, श्री नरेश गोयल एवं कार्मिकों ने श्रमदान किया। अलसुबह कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने मानव श्रंखला बना कर पूरे जोश के साथ सबसे ऊंचे जल कुंड से मिट्टी और कचरा निकाल कर उसे स्वच्छ बनाया। इससे जल कुंड का रूप निखर आया। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण के संदेश को आगे बढ़ाते हुए "एक पेड़ माँ के नाम" पहल के तहत पौधरोपण भी किया गया। पौधरोपण करते हुए सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों ने पर्यावरण-संरक्षण का संकल्प भी लिया।
चिकित्सा शिक्षा विभाग के कार्मिकों ने गलता जी के निकटवर्ती जल स्रोतों की सफाई की। इस स्वच्छता कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा विभाग, एसएमएस एवं आरयूएचएस मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों, विद्यार्थियों, कार्मिकों तथा स्थानीय स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
चिकित्सा शिक्षा सचिव श्री अम्बरीष कुमार ने कहा कि स्वच्छ जल स्वस्थ जीवन का आधार है। इसी दिशा में जन—जन को जल संरक्षण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान प्रारंभ किया है। इससे हमारे जल स्रोत पुनर्जीवित हो सकेंगे और आमजन में जल संरक्षण को लेकर व्यापक स्तर पर जागरूकता पैदा होगी।
TagsJaipur गलताजी सफाई अभियानअधिकारियों मेहनतनिखरा धार्मिक स्थलJaipur Galtaji cleaning campaignhard work of officialsreligious place shinesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





