राजस्थान
Jaipur: अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण
Tara Tandi
9 May 2025 7:02 PM IST

x
Jaipur जयपुर । जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशों की अनुपालना एवं उप नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा श्री अमित शर्मा के निर्देशन में शुक्रवार को जयपुर के योजना भवन में नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। सक्षम जयपुर अभियान के तहत आयोजित इस विशेष कार्यशाला में नागरिक सुरक्षा विभाग के अनुदेशक श्री असरार अहमद ने अधिकारियों और कर्मचारियों को आपातकाल के दौरान अपनी सुरक्षा एवं बचाव के तौर तरीकों से रूबरू करवाया।
इस दौरान योजना भवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपातकालीन बचाव, हवाई हमलों से बचाव के तरीकों के साथ-साथ ब्लैक आउट से संबंधित दिशा निर्देशों के बारे में जानकारी दी गई।
वहीं, राज्य आपदा प्रतिसाद बल के अधीक्षक श्री राजेन्द्र, अतिरिक्त अधीक्षक श्री चित्रगुप्त के मौजूदगी में आपातकालीन बचाव पद्धतियों, प्राथमिक उपचार एवं सीपीआर के बारे में जागरुक किया गया साथ ही बहुमंजिला इमारतों में फंसे लोगों को रेस्क्यू करने का प्रदर्शन भी किया गया।
TagsJaipur अधिकारियोंकर्मचारियों दिया गयानागरिक सुरक्षा प्रशिक्षणJaipur Civil defence training given to officers and employeesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





