राजस्थान

Jaipur: 63 हजार आंगनबाड़ियों में बच्चों ने देशभक्ति गीतों से भरा माहौल

Admindelhi1
14 Nov 2025 11:44 AM IST
Jaipur: 63 हजार आंगनबाड़ियों में बच्चों ने देशभक्ति गीतों से भरा माहौल
x

जयपुर: राष्ट्र गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्य में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरुवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत निदेशालय समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) की ओर से प्रदेश की 63 हजार आँगनबाड़ियों में नन्हे-मुन्नों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया।

निदेशक आईसीडीएस वासुदेव मालावत ने बताया कि देशभक्ति की भावना को जागृत करने वन्देमातरम गीत के गायन से राष्ट्र के स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया।

निदेशक ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वंदे मातरम् गीत की ऐतिहासिक भूमिका के सम्मान में नागरिकों में देशभक्ति, एकता व आत्मनिर्भरता की भावना जाग्रत करने के उद्देश्य से आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में ही उक्त आयोजन किया गया।

Next Story