राजस्थान

Jaipur: मुख्य सचिव ने निवास पर किया ध्वजारोहण- 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत किया पौधरोपण

Tara Tandi
15 Aug 2024 12:59 PM IST
Jaipur: मुख्य सचिव ने निवास पर किया ध्वजारोहण- एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधरोपण
x
Jaipur जयपुर । देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत ने गुरूवार को राजकीय निवास पर ध्वजारोहण किया। श्री पंत ने वहां उपस्थित जन और समस्त प्रदेशवासियों को स्वाधीनता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।
इससे पहले पंत ने पौधरोपण कर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सभी से अधिकाधिक वृक्षारोपण की अपील की।
इस अवसर पर राजस्थान पुलिस के गार्ड्स ने मुख्य सचिव को सलामी दी। मुख्य सचिव ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिठाई वितरित की।
Next Story