
x
Jaipur जयपुर । जिला प्रभारी तथा उद्योग-वाणिज्य, युवा एवं खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने नवनियुक्त सरकारी कार्मिकों से देश-प्रदेश की मजबूती में योगदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि आप सरकारी सेवा में पूर्ण समर्पण भाव के साथ संकल्पबद्ध होकर कार्य करें। मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव के तहत शनिवार को दौसा जिले के जिला परिषद् सभागार में ‘मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव एवं युवा सम्मेलन’ को संबोधित कर रहे थे।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि नवनियुक्त कार्मिक निष्ठा, लगन और ईमानदारी के साथ पूर्ण समर्पण भाव से कार्य कर आमजन की सेवा करें और देश-प्रदेश को आगे बढ़ाने में सक्रिय भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि एक-एक व्यक्ति के मजबूत होने से ही देश सशक्त होगा और उसमें राजकीय कार्मिकों की महती भूमिका है। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त कार्मिक हर व्यक्ति की मदद कर उसके जीवन की कठिनाइयों को कम करने का कार्य करें। जहां पर भी पदस्थापित रहें, वहां की जनता की बखूबी सेवा करें।
प्रभारी मंत्री ने दौसा जिले में हुए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार जिले के विकास को लेकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि 28 मार्च को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 87 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण किया है। उन्होंने कहा कि बजट घोषणाओं की तेजी से क्रियान्विति की जा रही है। बजट घोषणाओं के लिए जरूरी जमीन का चिह्रीकरण कर लिया गया है, जिसका शीघ्र ही आवंटन कर दिया जाएगा। उन्होंने दौसा जिले को मिली विकास कार्यों की बड़ी सौगातों की चर्चा करते हुए कहा कि दौसा एवं बांदीकुई को यूआईटी बनाने की घोषणा की गई है, जिससे इन दोनों शहरों का तेजी से सुनियोजित विकास होगा। उन्होंने कहा कि महवा में रीको औद्योगिक क्षेत्र, लालसोट में वुड पार्क तथा बांदीकुई के लिए 72.08 करोड़ एवं बसवा के लिए 30.46 करोड़ रुपए की पेयजल परियोजना घोषित की गई है। साथ ही, इसरदा पेयजल परियोजना का कार्य तीव्र गति से चल रहा है।
TagsJaipur मुख्यमंत्री रोजगार उत्सवयुवा सम्मेलनJaipur Chief Minister Employment FestivalYouth Conferenceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





