राजस्थान
Jaipur: अतिवृष्टि से प्रभावित जिलों की स्थिति का मुख्यमंत्री करेंगे जायजा
Tara Tandi
8 Sept 2025 12:28 PM IST

x
Jaipur जयपुर । प्रदेश में हाल ही में हुई अतिवृष्टि से प्रभावित जिलों में आमजन को हुए नुकसान की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में सभी जिला प्रभारी मंत्रीगण एवं जिला प्रभारी सचिवगण के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री श्री शर्मा जिला प्रभारी मंत्रियों और सचिवों की इस अहम बैठक में धरातल की स्थिति का सीधा फीडबैक लेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में अतिवृष्टि से प्रभावित जिलों की स्थिति का आकलन किया जाएगा तथा प्रभावित लोगों को राहत के लिए कार्ययोजना तय होगी।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के निर्देश पर गत तीन दिनों की अवधि में सभी जिला प्रभारी मंत्रियों और सचिवगण ने अपने-अपने प्रभार के जिलों का दो दिवसीय दौरा कर अतिवृष्टि से उत्पन्न परिस्थितियों का जायजा लिया है और प्रभावित क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति का आकलन कर अपनी रिपोर्ट तैयार की है। इस दौरान जिला प्रभारी मंत्रीगण ने अपने जिलों में दौरा कर आमजन से संवाद किया और वहाँ की परिस्थितियों का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। इन दौरों में प्राप्त तथ्य और आकलन की जानकारी कल समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के हर नागरिक को राहत पहुँचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सीय सुविधाएँ तथा क्षतिग्रस्त अवसंरचना की शीघ्र मरम्मत के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही किसानों की फसलों को हुए नुकसान के आकलन की प्रक्रिया को भी प्राथमिकता दी जा रही है।
TagsJaipur अतिवृष्टिप्रभावित जिलोंस्थिति मुख्यमंत्री जायजाJaipur heavy rainfallaffected districtsChief Minister reviews the situationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





