राजस्थान
Jaipur : मुख्यमंत्री करेंगे विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण, किसान होंगे लाभान्वित
Tara Tandi
2 Aug 2025 1:40 PM IST

x
Jaipur जयपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को वाराणसी (उत्तरप्रदेश) से देशभर के किसानों को पीएम-किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी करेंगे। श्री मोदी 9.7 करोड़ से अधिक किसानों को 20 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से जारी करेंगे। इस आयोजन से मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा बांसवाड़ा में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय किसान सम्मान समारोह के जरिए जुड़ेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान भी उपस्थित रहेंगे।
श्री शर्मा राज्य स्तरीय समारोह में कृषि विभाग की पॉलीहाउस, सौर ऊर्जा पंप संयंत्र, गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना, तारबंदी और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत लाभार्थी किसानों को अनुदान राशि के प्रतीकात्मक चेक वितरण करेंगे।
मुख्यमंत्री इस दौरान पपीता उत्कृष्टता केन्द्र बहरावण्डा (दौसा), मधुमक्खी पालन उत्कृष्टता केन्द्र देवड़ावास (टोंक) के भवन निर्माण कार्य का वर्चुअल शिलान्यास तथा उद्यानिकी ग्राह्य परीक्षण केन्द्र खेमरी (धौलपुर) के भवन का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। साथ ही, लाभार्थियों को सरस बूथ आवंटन पत्र का वितरण करेंगे तथा पीडीसीएस आवंटन पत्र एवं सरस मिनी मार्ट आवंटन पत्र भी सौपेंगे।
TagsJaipur मुख्यमंत्री विकास कार्योंशिलान्यास लोकार्पणकिसान लाभान्वितJaipur Chief Minister's development worksfoundation stone inaugurationfarmers benefitedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





