राजस्थान
Jaipur: मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना 16 जून से लागू, पात्र श्रमिकों को मिलेगा सीधा लाभ
Tara Tandi
14 Jun 2025 6:55 PM IST

x
Alwar अलवर । जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला द्वारा मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना का अलवर जिले में 16 जून को नगर निगम कार्यालय अलवर से शुभारंभ किया जाएगा।
राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के संयुक्त निदेaशक डॉ. संजीव कुमार दास ने बताया कि मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र में कार्यरत असंगठित श्रमिकों, पथ विक्रेताओं एवं लोक कलाकारों को वृद्धावस्था में सामाजिक एवं आर्थिक संबल प्रदान करना है। यह योजना केवल उन्हीं पात्र लाभार्थियों के लिए है जो ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत है। इस योजना का संचालन विभाग द्वारा राज्य स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत ’आई-श्रम पोर्टल से पंजीकृत श्रमिक, ’लोक कलाकार एवं ’पथ विक्रेता’ पात्र लाभार्थी होंगे।
उनके लिए नगर निगम अलवर परिसर में विशेष पंजीकरण कैंप का आयोजन 16 जून को किया जाएगा। पंजीकरण प्रक्रिया ’प्रातः 9 बजे से प्रारंभ’ होगी, जिसमें 41 से 45 आयु वर्ग के पात्र श्रमिक भाग ले सकते हैं। इसके पश्चात निरंतर पंजीकरण हेतु एक स्थायी हेल्प डेस्क भी राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग अलवर कार्यालय में कार्यरत रहेगा। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने समुचित दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थल पर उपस्थित होकर पेंशन योजना के अंतर्गत पंजीकरण करवा कर इस योजना का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि इसके 25 जून को राजगढ़ नगर पालिका, 26 जून को लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका, 27 जून को कठूमर नगरपालिका मंे कैम्प आयोजित किया जाएगा।
TagsJaipur मुख्यमंत्री विश्वकर्मापेंशन योजना16 जून से लागूपात्र श्रमिकोंमिलेगा सीधा लाभJaipur Chief Minister VishwakarmaPension Schemeapplicable from June 16eligible workerswill get direct benefitजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





