राजस्थान

Jaipur: मुख्यमंत्री शर्मा करेंगे विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत, देंगे जल संरक्षण का संदेश

Tara Tandi
4 Jun 2025 12:20 PM IST
Jaipur: मुख्यमंत्री शर्मा करेंगे विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत, देंगे जल संरक्षण का संदेश
x
Jaipur जयपुर । प्रदेश में भूजल स्तर बढ़ाने तथा जल संचयन के प्रमुख उद्देश्यों के दृष्टिगत मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर 5 से 20 जून तक प्रदेशभर में वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान चलाया जायेगा। विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा के शुभ संयोग पर 5 जून से इस अभियान की शुरूआत होगी। इस अभियान में हमारी गौरवशाली संस्कृति में निहित पर्यावरण संरक्षण के पुनीत कार्याें का व्यापक रूप से आयोजन किया जाएगा और आमजन को पर्यावरण की महत्ता के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। जिससे यह अभियान जन आंदोलन बन सकें।
वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के अन्तर्गत श्री शर्मा 5 जून को प्रातः जयपुर के रामगढ़ बांध (जमवारामगढ़) पर मोरी के निकट गोपालगढ़ ग्राम में श्रमदान करेंगे तथा अमृतम जलम अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करेंगे।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री बूंदी के गोहाटा पहुंचकर रामजल सेतु लिंक परियोजना (संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना) के अंतर्गत निर्मित होने वाले एक्वाडक्ट का निरीक्षण करेंगे। यहां से मुख्यमंत्री केशोरायपाटन (बूंदी) में चम्बल घाट कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे जहां वे पूजन (गंगा लहरी), चुनरी महोत्सव तथा कलश यात्रा में शिरकत करेंगे। साथ ही, श्री शर्मा केशोरायपाटन मंदिर में दर्शन एवं पूजन भी करेंगे।
मुख्यमंत्री शाम को भरतपुर पहुंचेंगे जहां वे गंगा मदिर में विशेष पूजा एवं महाभोग, कलश यात्रा, प्रसाद एवं गंगाजल वितरण तथा तुलसी पौधा वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होगें। इसके बाद मुख्यमंत्री मंशा माता मन्दिर के पास सुजानगंगा में दीपदान भी करेंगे।
Next Story