राजस्थान
Jaipur: मुख्यमंत्री शर्मा ने दौरे के दूसरे दिन फतेहपुर में किए मंदिरों के दर्शन
Tara Tandi
20 April 2025 3:13 PM IST

x
Jaipur जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शेखावाटी क्षेत्र की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन रविवार सुबह सीकर जिले के फतेहपुर में चित्रकूट बालाजी मंदिर तथा लक्ष्मीनाथ मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
शर्मा ने सर्वप्रथम चित्रकूट बालाजी मंदिर परिसर में कामधेनु-शिव मंदिर तथा बालाजी मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने संत शिरोमणि श्री बुद्ध गिरी जी महाराज की मढ़ी पहुंचकर वहां स्थित हिंगलाज माता और शिव मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने संत शिरोमणि श्री बुद्ध गिरी जी महाराज सहित अन्य संतों की समाधि पर नमन किया।
वहां से श्री शर्मा ने फतेहपुर के प्राचीन श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विधिवत् पूजा अर्चना कर विकसित और अग्रणी राजस्थान के लिए भगवान लक्ष्मीनाथ जी से प्रार्थना की।
इस अवसर पर नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री झाबर सिंह खर्रा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
TagsJaipur मुख्यमंत्री शर्मादौरे दूसरे दिनफतेहपुर मंदिर दर्शनJaipur Chief Minister Sharmasecond day of tourFatehpur temple visitजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





