राजस्थान
Jaipur: मुख्यमंत्री शर्मा ने स्व. भगवान सिंह रोलसाहबसर के अंतिम दर्शन किए
Tara Tandi
6 Jun 2025 4:27 PM IST

x
Jaipur जयपुर । मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को झोटवाड़ा स्थित संघ शक्ति भवन में क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक स्व. भगवान सिंह रोलसाहबसर की पार्थिव देह के अंतिम दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित की।
श्री शर्मा ने स्व. रोलसाहबसर के योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन युवा पीढ़ी में सुसंस्कार और अनुशासन का बीजारोपण करने में लगा दिया। उन्होंने न केवल क्षत्रिय समाज बल्कि सर्वसमाज के लिए जिस समर्पण, निष्ठा और सेवाभाव से काम किया, वह सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों एवं कार्यकर्ताओं को सांत्वना देते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।
इस दौरान केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे, सांसद श्री मदन राठौड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
TagsJaipur मुख्यमंत्री शर्मास्व. भगवान सिंह रोलसाहबसरअंतिम दर्शन किएJaipur Chief Minister SharmaLate Bhagwan Singh Rolsahabsarpaid his last respectsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





