राजस्थान
Jaipur: मुख्यमंत्री ने बुधवार को प्रस्तावित मॉक ड्रिल की तैयारियों की समीक्षा
Tara Tandi
7 May 2025 12:11 PM IST

x
Jaipur जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा प्रदत्त दिशा निर्देशों की पालना में आज बुधवार (7 मई) को आयोजित होने वाली मॉक ड्रिल को लेकर केवड़िया, गुजरात से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्च अधिकारियों के साथ मंगलवार रात को बैठक ली।
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अधिकारियों को गृह मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार समन्वय स्थापित करने, आपदा प्रतिक्रिया प्रणाली को सुदृढ़ करने एवं नागरिक सुरक्षा प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा ही सभी संचार माध्यमों एवं सायरनो को दुरुस्त किया जाकर संचार प्रणाली का सुदृढ़ीकरण सुनिश्चित किया जाए।
श्री शर्मा ने कहा कि मॉक ड्रिल के संबंध में आमजन को जागरूक किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला प्रभारी सचिव और जिला कलेक्टर्स मॉक ड्रिल का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करें। साथ ही, श्री शर्मा ने आवासीय, बहुमंजिला इमारतों और सीमावर्ती क्षेत्रों के संबंध में मॉक ड्रिल की व्यवस्था के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
वीडियो कॉन्फ्रेंस में मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह सचिव श्री आनंद कुमार, पुलिस महानिदेशक श्री यूआर साहू सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
TagsJaipur मुख्यमंत्री बुधवारप्रस्तावित मॉक ड्रिलतैयारियों समीक्षाJaipur Chief Minister Wednesdayproposed mock drillpreparations reviewजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





