राजस्थान
Jaipur: मुख्यमंत्री ने गांधी-शास्त्री की जयंती पर दी पुष्पांजलि
Tara Tandi
2 Oct 2025 2:01 PM IST

x
Jaipur जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को शासन सचिवालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान श्री शर्मा ने सचिवालय परिसर में आयोजित राम धुन कार्यक्रम में ‘वैष्णव जन तो तेने कहिये’ और ‘रघुपति राघव राजा राम’ का श्रवण किया।
राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने गांधी सर्किल पर अर्पित की पुष्पांजलि
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे व मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने जेएलएन मार्ग स्थित गांधी सर्किल पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान स्कूली छात्राओं ने राम धुन की प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा, ग्रेटर नगर निगम महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर, पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
TagsJaipur मुख्यमंत्रीगांधी-शास्त्री जयंतीदी पुष्पांजलिJaipur Chief MinisterGandhi-Shastri Jayantipaid floral tributeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





