राजस्थान

Jaipur: मुख्यमंत्री ने दीपावली के उपलक्ष्य पर आमजन से की मुलाकात आमजन ने किया स्वागत

Tara Tandi
31 Oct 2024 4:35 PM IST
Jaipur: मुख्यमंत्री ने दीपावली के उपलक्ष्य पर आमजन से की मुलाकात आमजन ने किया स्वागत
x
Jaipur जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार रात को सांगानेर पहुंचकर आमजन से मुलाकात की। दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री को अपने बीच देख बच्चे, महिलाएं व बुजुर्ग सहित सभी लोग प्रसन्न एवं उत्साहित हो गए। रास्ते में जगह-जगह पर आमजन ने माला पहनाकर श्री शर्मा का भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया। मुख्यमंत्री ने आत्मीयता के साथ बच्चों को दुलार किया, बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया तथा सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने लगभग डेढ़ घण्टे से अधिक समय आमजन के साथ बिताया। इस दौरान गृह राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़म भी मौजूद रहे।
Next Story