राजस्थान
Jaipur: मुख्यमंत्री जल जीवन मिशन से शहरी क्षेत्रों में होगा पेयजल की समस्या का समाधा
Tara Tandi
19 Feb 2025 6:58 PM IST

x
Jaipur जयपुर । जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि राज्य बजट 2025-26 अंत्योदय और सर्वसमावेशी विकास पर केंद्रित नए राजस्थान का नया बजट है। यह बजट न केवल राज्य की आर्थिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगा बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की आकांक्षाओं को पूरा करेगा। यह बजट किसानों के लिए समृद्धि, युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं के लिए सशक्तिकरण एवं गरीबों के लिए कल्याण का वाहक बनेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, रोजगार एवं स्वास्थ्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने के साथ ही इस बजट में आमजन को राहत प्रदान करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई है।
जलदाय मंत्री ने प्रस्तुत बजट में हर घर जल का सपना साकार करने के लिए प्रदेश में आगामी वर्ष में 20 लाख घरों में पेयजल कनेक्शन दिये जाने एवं प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सुविधा के लिए 425 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विभिन्न कार्य करवाये जाने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बजट में मुख्यमंत्री जल जीवन मिशन (शहरी) प्रारम्भ करने की घोषणा से शहरी क्षेत्रों में पेयजल की समस्या का समयबद्ध तरीके से निराकरण होगा, इसके लिए बजट में 5 हजार 830 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
जलदाय मंत्री ने बताया कि प्रदेशवासियों को आगामी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़े, इस दृष्टि से बजट में आगामी वर्ष में 1 हजार ट्यूबवेल व 1500 हैण्डपम्प लगाने की घोषणा की गई है जिससे प्रदेशवासियों को पेयजल के क्षेत्र में राहत मिलेगी। समर कंटीजेंसी के अन्तर्गत आगामी जुलाई माह तक अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराने के लिए 142 करोड़ रुपये का प्रावधान भी इस बजट में है। उन्होंने प्रदेश के कोने-कोने तक पेयजल की योजनाओं का समुचित ढ़ंग से संचालन करने के लिए इस बजट में पॉलिसी बनाई जाने एवं तकनीकी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के संविदा केडर के लिए 1050 पद सृजित किये जाने की घोषणा का स्वागत किया है।
जलदाय मंत्री ने बताया कि बजट घोषणा में सरकार ने युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। बजट में इस साल 1 लाख 25 हजार पदों पर सरकारी भर्तियों की घोषणा की गई है, इससे राज्य के बेरोजगार युवाओं को राहत मिलेगी।
TagsJaipur मुख्यमंत्री जल जीवन मिशनशहरी क्षेत्रोंपेयजल समस्या समाधानJaipur Chief Minister Jal Jeevan Missionurban areasdrinking water problem solutionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





