राजस्थान

Jaipur: मुख्यमंत्री ने राजस्थानी भामाशाहों का किया सम्मान

Admindelhi1
28 Jun 2025 7:46 PM IST
Jaipur: मुख्यमंत्री ने राजस्थानी भामाशाहों का किया सम्मान
x

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को माहेश्वरी पब्लिक स्कूल के सभागार में 29वें राज्य-स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह को संबोधित किया। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले 135 भामाशाहों को शिक्षा विभूषण सम्मान एवं शिक्षा भूषण सम्मान तथा मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु में राजस्थानी शिक्षा सम्मेलन आयोजित करने वाले प्रवासी राजस्थानी भामाशाहों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

शर्मा ने समारोह में आरटीई के अंतर्गत फीस पुनर्भरण और ट्रांसपोर्ट वाउचर की 1000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि को रिमोट का बटन दबाकर डीबीटी किया। उन्होंने उन्होंने कक्षा 1 से 5 तक नवीन पुस्तकों व संस्कृत शिक्षा की कक्षा 1 से 8 की नवीन पुस्तकों एवं शिविरा ई-बुलेटिन और भामाशाह प्रशस्ति पुस्तिका का विमोचन भी किया।

Next Story