राजस्थान
Jaipur: मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस पर संदेश दिया
Admindelhi1
12 Jan 2026 4:21 PM IST

x
जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वामी विवेकानंद जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस (12 जनवरी) के उपलक्ष्य में प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपना संपूर्ण जीवन भारतीय संस्कृति और मूल्यों के संरक्षण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने युवाओं को आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण और राष्ट्र भक्ति का संदेश देते हुए कहा था - ‘‘उठो, जागो और तब तक मत रूको जब तब लक्ष्य प्राप्त न हो जाए।‘‘
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्श युवा शक्ति के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेंगे। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे स्वामी जी के सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात कर सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
Tagsजयपुरमुख्यमंत्रीस्वामी विवेकानंद जयंतीराष्ट्रीय युवा दिवससंदेशJaipurChief MinisterSwami Vivekananda JayantiNational Youth Daymessageजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





