राजस्थान
Jaipur: मुख्यमंत्री ने 150 नए पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Tara Tandi
27 March 2025 5:23 PM IST

x
Jaipur जयपुर । मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने गुरूवार को राजस्थान दिवस कार्यक्रम श्रृंखला के तहत जवाहर सर्किल पर आयोजित कार्यक्रम ‘सुरक्षा एवं सुगमता का संकल्प समारोह’ से 150 नए पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
राज्य सरकार प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसके लिए पुलिस बल को तमाम आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस बल मे शामिल हुए इन नए वाहनों से राज्य में आमजन के लिए सुरक्षा तंत्र को मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री यू. आर. साहू, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आनंद कुमार, महानिदेशक साइबर क्राइम श्री हेमंत प्रियदर्शी, महानिदेशक इन्टेलिजेंस श्री संजय अग्रवाल, महानिदेशक टी.एन.टी. श्री अनिल पालीवाल सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं पुलिस कार्मिक मौजूद रहे।
TagsJaipur मुख्यमंत्री150 नए पुलिस वाहनोंहरी झंडी दिखाकर रवानाJaipur Chief Minister flagged off 150 new police vehiclesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





