राजस्थान
Jaipur: मुख्यमंत्री उत्कृष्टता व राजस्थान संपर्क पोर्टल पुरस्कार का हुआ वितरण
Tara Tandi
21 April 2025 5:54 PM IST

x
Jaipur जयपुर । लोक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में जयपुर के हरीश चन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान में सोमवार को लोक सेवा दिवस-2025 समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने लोक सेवकों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार-2025 व राजस्थान संपर्क पोर्टल पुरस्कार से सम्मानित किया।
कार्यक्रम में उद्योग विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री अजिताभ शर्मा को दिसंबर 2024 में "राईजिंग राजस्थान" कार्यक्रम का सफल आयोजन करने के लिए, श्री देवराज, निदेशक, पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग को जीवित प्रमाणपत्र के ऑनलाइन वेरिफिकेशन संबंधित नवाचार के लिए तथा डॉ. विपिन माथुर, प्राचार्य, RNT मेडिकल कॉलेज, उदयपुर को "मेरा अस्पताल मेरी जिम्मेदारी" नवाचार के लिए संस्था/विभाग श्रेणी में मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया गया।
वहीं, व्यक्तिगत श्रेणी में यह पुरस्कार सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी, संभागीय आयुक्त, उदयपुर को जनजाति बहुल क्षेत्रों में "लक्ष्य ओलंपिक" का आयोजन कर लेक्रोस खेल के कौशल में उत्कृष्टता हेतु प्रेरित करने के लिए, श्रीमती शुभम चौधरी, जिला कलेक्टर, सवाई माधोपुर को शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों के लिए तथा डॉ. धीरज कुमार सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जोधपुर को निविदा आधारित ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रम में नवाचार एवं सफल संचालन के लिए प्रदान किया गया। इसी क्रम में श्री अनिल कुमार बेनीवाल, पुलिस अधीक्षक, सिरोही को ऑपरेशन परवाज एवं महिला बीट सिस्टम संचालित करने के लिए, श्री मानस सिंह, उप वन संरक्षक, भरतपुर को केवलादेव नेशनल पार्क में ई-व्हीकल शुरु करने एवं BOMA तकनीक का प्रयोग करने के लिए तथा श्रीमती सुमन मालीवाल, जेल अधीक्षक, बीकानेर को कैदियों के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए व्यक्तिगत श्रेणी में मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार-2025 दिया गया।
इन अधिकारियों को मिला राजस्थान संपर्क पोर्टल पुरस्कार—
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने लोक सेवा दिवस के अवसर पर प्रमुख शासन सचिव, श्री वैभव गालरिया को वर्ष 2024 में (कृषि विभाग हेतु) तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी, स्टेट हेल्थ एश्योरेन्स ऐजेन्सी, श्रीमती प्रियंका गोस्वामी को वर्ष 2024 में संपर्क पोर्टल पर लोक शिकायतों के प्रभावी समाधान में राहत संतुष्टि प्रतिशत में सर्वाधिक वृद्धि करने के लिए पुरस्कृत किया। साथ ही, मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने आयुक्त, श्री सुरेश कुमार ओला को वर्ष 2024 में (निदेशालय स्थानीय निकाय हेतु) व श्रीमती रूकमणी रियार, आयुक्त नगर निगम, जयपुर ग्रेटर को वर्ष 2024 में संपर्क पोर्टल पर लोक शिकायतों के प्रभावी समाधान द्वारा औसत निस्तारण समय में उल्लेखनीय कमी सुनिश्चित करने के लिए राजस्थान संपर्क पोर्टल पुरस्कार से पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने संपर्क पोर्टल पर लोक शिकायतों का वर्ष 2024 में प्रभावी समाधान करने के लिए जिला कलक्टर के रूप में श्री आशीष गुप्ता (अलवर), श्री अजय सिंह राठौड़ (झालावाड), श्री गौरव अग्रवाल (जोधपुर), सुश्री चिन्मयी गोपाल (झुन्झुनू), श्री कमर उल जमान चौधरी (सीकर), श्री बाल मुकुन्द असावा (डीडवाना-कुचामन), डॉ. निशांत जैन (बाड़मेर), श्रीमती अंजलि राजोरिया (प्रतापगढ़) तथा डॉ. इंद्रजीत यादव (बांसवाडा) को राजस्थान संपर्क पोर्टल पुरस्कार प्रदान किया गया।
TagsJaipur मुख्यमंत्री उत्कृष्टताराजस्थान संपर्क पोर्टल पुरस्कारवितरणJaipur Chief Minister ExcellenceRajasthan Contact Portal AwardsDistributionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





