राजस्थान

Jaipur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की विजयादशमी पर शुभकामनाएं

Tara Tandi
11 Oct 2024 3:47 PM IST
Jaipur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की विजयादशमी पर शुभकामनाएं
x
Jaipur जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विजयादशमी (12 अक्टूबर) के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। शर्मा ने कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें सत्य, साहस और धर्म की राह पर चलने और अन्याय एवं अधर्म के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात कर सदाचार के मार्ग पर चलने का संकल्प लें, जिससे सामाजिक समरसता स्थापित हो तथा सशक्त राष्ट्र का निर्माण हो सके।
Next Story