राजस्थान
Jaipur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामनाएं
Tara Tandi
7 March 2025 7:28 PM IST

x
Jaipur जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर प्रदेश की सभी महिलाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
श्री शर्मा ने कहा कि यह दिन नारी शक्ति के सम्मान, समर्पण और उपलब्धियों का उत्सव है। महिलाएं समाज की आधारशिला हैं, जो अपनी प्रतिभा, कौशल एवं जज्बे के दम पर जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सषक्तीकरण, उन्हें समान अवसर देने और उनके अधिकारों की रक्षा करने के लिए कृतसंकल्पित है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के साथ ही महिला सशक्तीकरण की दिशा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं और विकसित व खुशहाल राजस्थान के निर्माण में योगदान दें।
TagsJaipur मुख्यमंत्री भजनलाल शर्माअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस शुभकामनाएंJaipur Chief Minister Bhajanlal Sharmabest wishes on International Women's Dayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





