राजस्थान

Jaipur : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गुरु पूर्णिमा पर शुभकामनाएं

Tara Tandi
21 July 2024 10:17 AM IST
Jaipur : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गुरु पूर्णिमा पर शुभकामनाएं
x
Jaipur जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरु पूर्णिमा (21 जुलाई) के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। शर्मा ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु-शिष्य परंपरा का परिचायक है। यह हमें अपने गुरु के प्रति सच्ची श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे जीवन में गुरुओं की उपस्थिति सूर्य के प्रकाश के समान है, जो अज्ञानता के अंधेरे को दूर कर मन, कर्म एवं वचन की एकरूपता के जरिए ज्ञान का बोध कराती है।
Next Story