राजस्थान
Jaipur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे 3 लाख करोड़ रूपये के प्रोजेक्ट्स की ग्राउंड ब्रेकिंग
Tara Tandi
31 March 2025 10:46 AM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्थान दिवस (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) के उपलक्ष्य में राज्य सरकार प्रदेशभर में साप्ताहिक महोत्सव आयोजित कर रही है। इसी कड़ी में 31 मार्च (सोमवार) को राजस्थान दिवस पर जयपुर में निवेश उत्सव का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा इस आयोजन में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के अंतर्गत लगभग 3 लाख करोड़ रूपये के प्रोजेक्ट्स की ग्राउंड ब्रेकिंग की सौगात देंगे।
लॉजिस्टिक, डेटा सेन्टर एवं टेक्सटाइल और अपैरल पॉलिसी का होगा विमोचन—
श्री शर्मा उद्योग एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए लॉजिस्टिक, डेटा सेन्टर एवं टेक्सटाइल और अपैरल पॉलिसी का भी विमोचन करेंगे। साथ ही, राइजिंग राजस्थान के निवेश प्रस्तावों की मॉनिटरिंग हेतु मोबाइल ऐप का शुभारंभ, निवेशकों को भू-आवंटन पत्र वितरण, राइजिंग राजस्थान के न्यूज लेटर का विमोचन एवं राजस्थान फाउंडेशन के नए चैप्टर्स की शुरूआत के दिशा-निर्देश भी जारी करेंगे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने 12 मार्च, 2025 को राजस्थान विधानसभा में वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा का प्रत्युत्तर देते हुए हर वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर भारतीय रीति-नीति से राजस्थान दिवस मनाए जाने की घोषणा की थी। जिसके तहत 25 से 31 मार्च तक राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं।
TagsJaipur मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा3 लाख करोड़ रूपयेप्रोजेक्ट्स ग्राउंड ब्रेकिंगJaipur Chief Minister Bhajanlal SharmaRs 3 lakh crore projectsground breakingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





