राजस्थान

Jaipur : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की प्रदेश के सांसदों के साथ मुलाकात

Tara Tandi
20 Aug 2025 12:15 PM IST
Jaipur : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की प्रदेश के सांसदों के साथ मुलाकात
x
Jaipur जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रदेश के सांसदों से मुलाकात कर उनसे केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं को गति प्रदान करने और राज्य के सर्वांगीण विकास के संबंध में विस्तृत चर्चा की।
बीकानेर हाउस में आयोजित इस बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सांसदों से राज्यहित के मुद्दों पर संसद में तत्परता से चर्चा करने तथा विभिन्न मंत्रालयों में प्रदेश की स्वीकृतियों और फंडिंग के विषयों पर कार्य करने के लिए आग्रह किया। श्री शर्मा ने पीएम सड़क योजना आदि को तेजी से लागू करने के लिए सांसदों का सहयोग भी मांगा। साथ ही, प्रदेश में अधिक से अधिक निवेश का वातावरण बनाने के लिए केन्द्र सरकार के साथ ज्यादा तत्परता के साथ कार्य करने के लिए अनुरोध किया।
बैठक में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला, केन्द्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, श्री भूपेन्द्र यादव, श्री भागीरथ चौधरी, राज्यसभा सांसद श्री मदन राठौड़, श्री चुन्नीलाल गरासिया, श्री घनश्याम तिवाड़ी, श्री राजेन्द्र गहलोत, लोकसभा सांसद श्री दामोदर अग्रवाल, श्री सी.पी.जोशी, श्री दुष्यंत सिंह, श्री लुंबाराम चौधरी, श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़, श्रीमती मंजू शर्मा, श्री मन्नालाल रावत, श्री पी.पी.चौधरी, श्री राव राजेन्द्र सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Next Story