राजस्थान
Jaipur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ब्रिटिश उप उच्चायुक्त से मुलाकात
Tara Tandi
20 Sept 2024 4:25 PM IST

x
Jaipur जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुख्यमंत्री कार्यालय में शुक्रवार को गुजरात-राजस्थान के ब्रिटिश उप उच्चायुक्त स्टीव हिकलिंग ने मुलाकात की। इस दौरान श्री शर्मा ने श्री हिकलिंग से आगामी 9 से 11 दिसंबर तक राजस्थान में आयोजित होने वाले ‘राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट’ में ब्रिटिश निवेशकों की सहभागिता पर चर्चा की। साथ ही, मुख्यमंत्री ने राजस्थान में निवेश के अवसरों, आर्थिक विकास की संभावनाओं तथा प्रदेश की निवेश अनुकूल नीतियों के बारे में ब्रिटिश उप उच्चायुक्त के साथ जानकारी साझा की। श्री हिकलिंग ने मुख्यमंत्री को सौर ऊर्जा क्षमता में राजस्थान को देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई भी दी।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने ब्रिटिश उप उच्चायुक्त को ‘राइजिंग राजस्थान किट’ भेंट की। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय श्री शिखर अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
TagsJaipur मुख्यमंत्री भजनलाल शर्माब्रिटिश उप उच्चायुक्तमुलाकातJaipur Chief Minister Bhajanlal SharmaBritish Deputy High Commissionermeetingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





