राजस्थान
Jaipur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया मलसीसर डैम का निरीक्षण
Tara Tandi
22 April 2025 11:53 AM IST

x
Jaipur जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इंदिरा गांधी नहर परियोजना से झुंझुनूं जिले में पेयजल आपूर्ति के लिए बने मलसीसर डैम का सोमवार को निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शेखावाटी क्षेत्र को पर्याप्त पेयजल तथा सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए हम प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।
यमुना जल समझौते की क्रियान्विति हो रही सुनिश्चित—
श्री शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के संकल्प को साकार करते हुए जनता से किया हर एक वादा पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि हमने सरकार बनते ही सबसे पहले यमुना जल को शेखावाटी में लाने के लिए हरियाणा सरकार से यमुना जल समझौते पर एमओयू किया। इस समझौते की क्रियान्विति सुनिश्चित हो रही है क्योंकि हमारी सरकार जो कहती है, वह करती है।
उन्होंने शेखावाटी की सांस्कृतिक विरासत पर भी प्रकाश डालते हुए यहां के रणबांकुरों के प्रति श्रद्धा व सम्मान जताया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कर्म भूमि से मातृभूमि अभियान के तहत जल संचय संरचना का शिलान्यास किया व पूजा अर्चना की।
इस अवसर पर श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामगोपाल सुथार, विधायक श्री राजेंद्र भांबू, श्री विक्रम सिंह जाखल, जिला प्रमुख श्रीमती हर्षिनी कुलहरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
-----
TagsJaipur मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मामलसीसर डैम निरीक्षणJaipur Chief Minister Bhajanlal SharmaMalsisar Dam inspectionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





