
x
Jaipur जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर नियमित जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने आमजन की प्रत्येक समस्या को सुना और अधिकारियों को इनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार अपनी जवाबदेहिता सुनिश्चित करते हुए आमजन की परिवेदनाओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में आए प्रत्येक फरियादी को उसकी समस्या के समाधान के लिए चल रही प्रक्रिया के बारे में नियमित रूप से अवगत करवाया जाए जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हो तथा आमजन को राहत मिले।
मुख्यमंत्री ने जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, राजस्व, मनरेगा, ऊर्जा एवं ग्रामीण विकास सहित विभिन्न विभागों से संबंधित परिवेदनाओं को सुना और उनका मौके पर ही निस्तारण कर आमजन को राहत दी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित भी रहे।
जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री ने ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित रमनलाल की समस्या का मौके पर ही समाधान किया। पीड़ित रमनलाल ने इलाज में आ रही समस्याओं के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल प्रशासन द्वारा इनका शीघ्र इलाज सुनिश्चित किया जाए। अपनी समस्या के त्वरित समाधान पर रमनलाल ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।
TagsJaipur मुख्यमंत्री भजनलाल शर्माकी जनसुनवाईJaipur Chief Minister Bhajanlal Sharma's public hearingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





