राजस्थान
Jaipur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया स्व. ईश्वर राम हिंडाला की मूर्ति का अनावरण
Tara Tandi
22 April 2025 2:53 PM IST

x
Jaipur जयपुर । मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को सीकर जिले के दांतारामगढ़ स्थित प्रेमपुरा में आयोजित समारोह में गौ सेवक स्व. ईश्वर राम हिंडाला की मूर्ति का अनावरण कर जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने श्री हिंडाला के सामाजिक योगदान, गौ सेवा और किसान कल्याण के प्रति उनकी अटूट निष्ठा को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री शर्मा ने कहा कि किसान अन्नदाता है और हमारी सरकार किसानों के कल्याण के लिए हर क्षेत्र में प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। किसान सम्मान निधि में वृद्धि के साथ-साथ हम वर्ष 2027 तक कृषि के लिए दिन में बिजली आपूर्ति और शेखावाटी क्षेत्र में यमुना का पानी लाने के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाते हुए पारदर्शी तरीके से भर्ती परीक्षाएं आयोजित की है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही, दांतारामगढ़ की गौरवशाली परंपरा को याद करते हुए पूर्व उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत के योगदान का भी स्मरण किया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय हिंडाला की धर्मपत्नी तारा देवी का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया, वहीं संत-महात्माओं ने श्री शर्मा को भगवा शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। समारोह में नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा, राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष श्री सी.आर. चौधरी, राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह बाजोर, विधायकगण श्री गोरधन वर्मा, श्री सुभाष मील एवं श्री बालमुकुंदाचार्य सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, संत-महात्मा और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
TagsJaipur मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मास्व. ईश्वर राम हिंडालामूर्ति अनावरणJaipur Chief Minister Bhajanlal SharmaLate Ishwar Ram Hindalastatue unveilingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





