राजस्थान

Jaipur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गंगानगर में की जनसुनवाई

Tara Tandi
9 April 2025 1:19 PM IST
Jaipur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गंगानगर में की जनसुनवाई
x
Jaipur जयपुर । मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने अपने हनुमानगढ़ एवं श्रीगंगानगर जिले के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन बुधवार को गंगानगर में जनसुनवाई की। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं को सुना तथा अधिकारियों को उनके उचित निस्तारण के लिए निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं को सुना तथा कई परिवेदनाओं का मौके पर ही निस्तारण किया। जनसुनवाई में आए किसानों ने राज्य सरकार द्वारा सिंचाई व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण संबंधी निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस अवसर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा, जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश रावत, ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री हीरालाल नागर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे।
Next Story