राजस्थान

Jaipur : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी मंजूरी- जिलों के पुनर्गठन के संबंध में समिति गठित

Tara Tandi
29 Jun 2024 12:13 PM IST
Jaipur : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी मंजूरी- जिलों के पुनर्गठन के संबंध में समिति गठित
x
JAIPUR जयपुर । मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में जिलों के पुनर्गठन के संबंध में एक समिति के गठन को मंजूरी दी है। पूर्व आई.ए.एस. श्री ललित.के.पंवार की अध्यक्षता में गठित यह कमेटी नए जिलों के पुनर्गठन के संबंध में मंत्रिमण्डलीय उप-समिति को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
उल्लेखनीय है कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में जिलों का पुनर्गठन करते हुए नवीन जिले सृजित किए गए थे। राज्य सरकार द्वारा गठित नवीन जिलों की प्रशासनिक आवश्यकताओं, वित्तीय संसाधनों सहित अन्य बिन्दुओं पर समीक्षा का फैसला किया गया था। हाल ही में इस सन्दर्भ में मंत्रिमण्डलीय उप-समिति का गठन भी किया गया है। नवगठित कमेटी मंत्रिमण्डलीय उप-समिति को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
Next Story