राजस्थान
Jaipur: चार्टर्ड अकाउंटेंट देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़: देवनानी
Tara Tandi
18 July 2025 5:26 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा है कि चार्टर्ड अकाउंटेंट समाज के महत्वपूर्ण अंग होते हैं। देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट ही होते है। जीएसटी आने के बाद उद्योगपति समूह में सीए की आवश्यकता प्रतिपादित हुई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सुदृढ़ आर्थिक नीतियों के कारण भारत विश्व में आर्थिक शक्ति के रूप में चौथे नंबर आ गया है। निकट भविष्य में भारत विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति बनेगा। श्री देवनानी का मानना था कि जब देश के सभी सीए मिलकर नेशन फर्स्ट की भावना के साथ कार्य करेंगे तो 2040 तक विश्व की अर्थव्यवस्था में भारत का पहला स्थान होगा।
राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को यहां राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में जयपुर में पहली बार हो रहे सीए स्टूडेंट टैलेंट सर्च ग्रैंड फिनाले-2025 "समर्थ" का दीप प्रज्जवलित कर शुभांरभ किया। समारोह में श्री देवनानी का सीए एसोसिएशन द्वारा दुपट्टा पहनाकर, स्मृति चिन्ह और पौधा भेट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर श्री देवनानी ने देश के विभिन्न भागों से आये सीए को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिभा को मंच मिलना ही भविष्य निर्माण की पहली सीढ़ी है। सीए जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में रचनात्मकता और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का यह संगम निश्चित ही प्रेरणादायी है। संख्या और संस्कृति जब मिलती हैं, तब व्यक्तित्व संपूर्ण बनता है। प्रतिभा केवल अंकपत्रों में नहीं होती, वह आत्मा की भाषा होती है। इस मंच से निकलने वाली युवा प्रतिभाओं की ऊर्जा भविष्य के भारत को नया आकार देगी।
श्री देवनानी ने कहा कि उनका जीवन का अधिकांश समय विद्यार्थियों के साथ निकला है। उनके मन में भी सीए बनने की चाहत थी। देशभर से आये सीए विद्यार्थियों का श्री देवनानी ने गुलाबी नगर जयपुर में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सीए अपनी प्रतिभा का उपयोग राष्ट्रहित में करें। जैसा चल रहा है, वैसा ही चलता रहेगा ऐसी सोच वाली प्रवृति ठीक नहीं है। सभी आगे बढ़े, तरीके से आगे बढ़े, मिलकर आगे बढ़े और सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्रहित में अपनी प्रतिभा का उपयोग करें।
श्री देवनानी ने कहा कि भारत की सुदृढ़ आर्थिक नीतियों के कारण विश्व में राष्ट्र की धाक जमने लगी है। हमें इस प्रगति को निरंतर बनाये रखने में योगदान देना है। उन्होंने कहा कि विश्व का कोई देश नहीं चाहता कि भारत सिरमोर बनें। इसलिये देश को आगे बढ़ाने में राष्ट्र का प्रत्येक व्यक्ति अपने प्रोफेशन के साथ-साथ राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने में योगदान करें। राष्ट्र के लिये अपनी प्रतिभा का विस्तार करें और उसका उपयोग करें। श्री देवनानी ने कहा कि अनुभव और मेहनत से सफलता मिलती है। सफलता के लिये समय प्रबंधन के साथ अपनी प्रतिभा का सदुपयोग किया जाना आवश्यक है।
समारोह को श्री शिव कुमार शर्मा, श्री रोहित रुवाटिया, श्री अंकुर गुप्ता, श्री कमल जैन, श्री विकास यादव और सीए विधि ने भी संबोधित किया। समारोह में बड़ी संख्या में सीए छात्र-छात्राएं और चार्टर्ड अकाउंटेंसी क्षेत्र के विशेषज्ञ उपस्थित रहे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को अकादमिक दायरे से बाहर लाकर उनकी प्रतिभा को निखारने और आपसी संवाद, सहभागिता और नेतृत्व कौशल को प्रोत्साहित करने का रहा है। कार्यक्रम में जयपुर सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए सीए विद्यार्थियों ने अपनी कला, वाक्पटुता और सृजनात्मकता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इस टैलेंट सर्च फिनाले में वाद-विवाद सहित विभिन्न प्रतिभा आधारित प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
TagsJaipur चार्टर्ड अकाउंटेंट देशअर्थव्यवस्था रीढ़देवनानीJaipur Chartered Accountant is the backbone of the country's economyDevnaniजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





