राजस्थान
Jaipur: ऊर्जा विभाग में बदलाव, राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम को मिला नया प्रबंधन
Tara Tandi
1 July 2025 5:04 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राज्य सरकार द्वारा आज 30 जून को आदेश जारी कर श्री देवेन्द्र श्रृंगी को राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम का अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक नियुक्त किया गया है। ऊर्जा विभाग, राजस्थान सरकार के आदेशानुसार श्री देवेन्द्र श्रृंगी को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से एक वर्ष की अवधि के लिए उत्पादन निगम के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक के पद पर नियुक्त किया है।
श्री देवेन्द्र श्रृंगी को ऊर्जा एवं विद्युत उत्पादन क्षेत्र में कार्य का 35 वर्ष से अधिक अवधि का सुदीर्ध अनुभव है जिसमें से कोटा सुपर थर्मल, छबड़ा सुपर थर्मल आदि पॉवर प्लान्टों में 31 वर्ष से अधिक अवधि तक ऑपरेशन, मेंटीनेन्स, सी.एण्ड आई., कोल हेण्डलिंग एवं अन्य विभागों के क्षेत्र मेें कार्य करते हुए उच्च तकनीकी पदों पर सेवाएं प्रदान की हैं। श्री श्रृंगी 3 फरवरी 2024 से राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक के रूप में कार्य कर रहे हैं।
ऊर्जा विभाग, राजस्थान सरकार के आदेशानुसार राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम में श्री के.एल.मीणा को निदेशक (परियोजना), श्री संजय सनाढ्य को निदेशक (तकनीकी) एवं श्री एम.के.खण्डेलवाल को निदेशक (वित्त) के पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 1 वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया गया है।
श्री देवेन्द्र श्रृंगी ने बताया कि राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम वर्तमान में राज्य में विद्युत उपलब्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रदेश की ऊर्जा आवश्यकता को पूरा करने में केन्द्रीय भूमिका के साथ चहुॅमुखी तीव्र विकास में अग्रणी है। उत्पादन निगम के निदेशकों की नवनियुक्त टीम के साथ राज्य सरकार के विज़न के अनुसार कार्य करते हुए विद्युत इकाइयों की परम्परागत प्रणाली में अत्याधुनिक तकनीकों के माध्यम से कम निवेश में अधिक उत्पादन एवं अन्तर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार प्रदूषण न्यून करते हुए बिजली का उत्पादन किया जायेगा ताकि राज्य के उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जा सके। उनका मुख्य ध्येय उत्पादन निगम के विद्युतगृहों के सुचारू संचालन, नई अक्षय ऊर्जा एवं गैर नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के निर्माण कार्यो में तेजी, तापीय विद्युत गृहों को पर्याप्त कोयला उपलब्धता एवं कर्मचारियों की कार्यदक्षता बढ़ाने पर रहेगा।
TagsJaipur ऊर्जा विभाग बदलावराजस्थान विद्युतउत्पादन निगममिला नया प्रबंधनJaipur Energy Department ChangeRajasthan ElectricityGeneration Corporationgot new managementजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





